मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब ने परखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, तेंदूखेड़ा में जागरूकता व लाइसेंस शिविर आयोजित

0
Spread the love

दमोह, 24 अप्रैल 2026। कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के माध्यम से व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

दमोह शहर स्थित जिला चिकित्सालय की कैंटीन एवं रसोई घर में तैयार भोजन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान भोजन, नाश्ता, आलूबंडा, समोसा, लस्सी, पोहा, बालूशाही, दही, गुड़, मसाले, छाछ, रोटी, दाल, चावल, गुड़ लड्डू, दलिया सहित अन्य कच्ची व तैयार सामग्री के नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।

इसी क्रम में तेंदूखेड़ा नगर में भी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी द्वारा विभिन्न किराना दुकानों में बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखी गई।

अभियान के दौरान उपभोक्ताओं और खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित व्यापारियों के आवेदन मौके पर ही ऑनलाइन जमा करवाए गए। प्रशासन द्वारा खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आमजन को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!