सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

0
Spread the love

बटियागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल बटियागढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।

महोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण के रूप में सजे विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के व्यवस्थापक प्रेमनारायण वैद्य ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामचन्द्र सिंह लोधी, समस्त आचार्य परिवार एवं अभिभावक बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी भैया-बहनों को प्रसाद का वितरण किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!