तेंदूखेड़ा नगर की आंगनबाड़ी क्रमांक 10 में धूमधाम से मनाई गई कृष्णाष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने

तेंदूखेड़ा। नगर के वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना लोधी ने केंद्र के बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और माता राधा की मनमोहक वेशभूषा में तैयार किया था। पीले वस्त्र, सिर पर मोरपंख, हाथों में बांसुरी लिए छोटे-छोटे बच्चे साक्षात कान्हा के बाल स्वरूप की याद दिला रहे थे। वहीं लड़कियां राधा रानी के रूप में बेहद आकर्षक लग रही थीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानियां सुनाई गईं और त्योहार के सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। नन्हे-मुन्नों ने भजनों पर नृत्य और डांडिया रास की सुंदर प्रस्तुतियां देकर केंद्र का माहौल पूरी तरह से कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों को माखन-मिश्री एवं पौष्टिक प्रसाद का वितरण किया गया। इस मनोरम आयोजन की वार्डवासियों और बच्चों के माता-पिता ने काफी सराहना कि
