संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र ने जीता पदक, विद्यालय का बढ़ाया गौरव

तेंदूखेड़ा। 70वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन छतरपुर जिले में किया गया। प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में एम.पी. इंग्लिश मीडियम स्कूल, झलोन के छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। पदक प्राप्त करने के बाद छात्र का सम्मान कर उसे शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने छात्र की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विद्यालय परिवार ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
