तेंदूखेड़ा में विश्व मलेरिया दिवस पर लिया गया मलेरिया मुक्त भारत का संकल्प

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेंदूखेड़ा में मलेरिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक बरोनिया ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी से अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरों की रोकथाम के उपाय अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में मलेरिया से बचाव एवं जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई। उपस्थित कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता का ध्यान रखेंगे, बल्कि आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर मलेरिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प दोहराया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!