नगरीय निकाय उप-निर्वाचन क्षेत्रों में 03 अक्टूबर तक प्रभावशील रहेगी आदर्श आचार संहिताआचार संहिता लागू होने तक संबंधित नगरीय निकायो में नवीन निर्माण कार्य स्वीकृत नहीं होंगे

दमोह : 02 सितम्बर 2026
नगरीय निकाय के उप-निर्वाचन वर्ष 2026 के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं वार्डों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। यह आचार संहिता 31 अगस्त 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी।
उप-जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि आचार संहिता के प्रभावशील रहने तक संबंधित नगरीय निकाय, वार्डों एवं निर्वाचन क्षेत्रों में कोई भी नवीन निर्माण कार्य स्वीकृत नहीं किया जाए।
श्री फुलपगारे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा आचार संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
—000—
