गुरु रविदास जयंती पर निकली समरसता कलश वंदन यात्रा, 15 गांवों में पहुंचा संदेश

दमोह। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में दमोह विधानसभा क्षेत्र में समरसता कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान आयोजित किया गया।
यात्रा का शुभारंभ ग्राम तिदोनी से दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने संत रविदास महाराज के पावन कलश का पूजन कर किया। यात्रा करीब 15 ग्रामों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पांच स्थानों पर सभाएं आयोजित की गईं और ग्रामीणों ने पावन कलश का पूजन कर संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कलश वंदन यात्रा तिदोनी, इमलाई, सिंगपुर, मानुपुरा, खजरी, लक्ष्मणकुटी, दिगसर, पालर, मुड़िया, कुआंखेड़ा, सेमरपटी, खामखेड़ा एवं महुआखेड़ा होते हुए ग्राम समन्ना पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

तिदोनी में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, सिद्धार्थ मलैया, राजेंद्र पटैल, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
वहीं ग्राम समन्ना में आयोजित समापन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटैल, सिद्धार्थ मलैया, जिला महामंत्री अरुण तिवारी एवं महेश पटैल सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए।
सामाजिक समरसता का दिया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समरस समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
