125 राशन दुकानों की एक साथ जांच, 36 में  अनियमितता उजागर

0
Spread the love

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही मात्रा में और सही समय पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले की 125 उचित मूल्य राशन दुकानों पर एक साथ आकस्मिक जांच की कार्रवाई की गई। प्रथम चरण में प्राप्त 61 राशन दुकानों की जांच रिपोर्ट में से 36 दुकानों में अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जांच के दौरान कुल 754 क्विंटल राशन सामग्री में विसंगति व हेराफेरी सामने आई है। संबंधित जांच अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं पर ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’  एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार नोटिस, जुर्माना व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम उपभोक्ताओं को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!