झलौन में व्यावसायिक प्रशिक्षक का 7 माह का वेतन लंबित, कलेक्टर से भुगतान की मांग

0
Spread the love


तेन्दूखेड़ा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन में पदस्थ व्यावसायिक प्रशिक्षक महेश प्रसाद केवट ने लंबित वेतन भुगतान एवं टीडीएस जमा नहीं होने को लेकर कलेक्टर दमोह को शिकायत आवेदन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुबंधित VTP संस्थाओं द्वारा समय पर वेतन भुगतान एवं टीडीएस की राशि जमा नहीं कराई गई।
शिकायत के अनुसार, पूर्व VTP Ants Consulting & Services Pvt. Ltd. के कार्यकाल में सितंबर 2023 से दिसंबर 2023 तथा फरवरी 2024 से मई 2024 तक कुल आठ माह का वेतन लंबित रहा। इसमें से चार माह का भुगतान लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा किया गया, जबकि फरवरी से मई 2024 तक के चार माह का वेतन अभी भी लंबित बताया गया है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में वेतन से काटी गई 10 प्रतिशत TDS राशि आयकर पोर्टल पर जमा नहीं की गई। इसके बाद नया VTP Evergreen Education Trust को कार्य सौंपा गया, जिसके कार्यकाल में जुलाई 2026 से सितंबर 2026 तक तीन माह का वेतन भी लंबित रहने तथा पांच माह की TDS राशि जमा नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
प्रशिक्षक ने बताया कि लगातार वेतन नहीं मिलने से परिवार के भरण-पोषण में परेशानी हो रही है और EMI समय पर जमा नहीं होने के कारण पेनल्टी भी लग रही है। उन्होंने कलेक्टर से लंबित सात माह के वेतन का तत्काल भुगतान, कटौती की गई TDS राशि आयकर पोर्टल पर जमा कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों एवं VTP के विरुद्ध उचित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!