केंद्रीय अध्यक्ष व महासचिव आज हटा पहुंचेंगे, 24 घंटे के अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का होगा समापन

हटा। दमोह जिले के हटा नगर स्थित उपकाशी हटा पीतांबरा देव श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का समापन रविवार 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा।
समापन कार्यक्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला, केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी एवं सिद्धाश्रम चेतना आरुणी शामिल होंगे और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन समाज सुधार एवं समाज कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है।
संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर ने श्रद्धालुओं, गुरुभाई-गुरुबहनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समापन कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
