पंचायत ने नाडेप बनवाने निकाले पैसे और कई जगह नही कराए निर्माण कार्य लगातार पनप रहा भ्रष्टाचार

तेंदुखेड़ा—–भारत सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वछता को बढ़ावा देने के लिये अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन योजना के तहत जगह जगह नाडेप कम्पोस्ट पिट बनवाने की योजना चला रही है जिसमे कुछ जगह बन गए है और कुछ जगह अभी काम चल रहा है।यह नाडेप करीब 8 फिट लम्बा ओर चार फिट छोड़ा और चार ही फिट का गहरा होता है इसमे ग्रामीण अपने घरों से निकलने वाला कचरा गोबर चारा भूसा इसमे डालते है और वही कचरा जब खाद बन जाता है तो किसान भाई अपने खेतों में डाल लेते है।इसके लिये सरकार पैसा भी देती है।लेकिन कुछ ग्राम पंचायत ऐसी है जो नाडेप निर्माण के लिये आई हुई राशि को तो निकाल लेते है लेकिन नाडेप नही बनाती है ऐसा ही एक मामला तेंदुखेड़ा से 20 माइलोमीटर दूर ग्राम पंचायत हर्रई सिंगोर गढ़ से आया है जहाँ सरपँच ओर सचिव के द्वारा अपनी ग्राम पंचायत में कई जगह नाडेप बनाने के लिये राशि निकाली लेकिन निर्माण करना भूल गयी।सरकारी पोर्टल ई ग्राम स्वराज्य में डले बिलो के हिसाब से मातावारी प्रंगण में, माध्यमिक शाला में, सुंदर नगर के अलावा और भी जगह है जहाँ पर दिनाक 4/8/26को विभिन्न वाउचरों के माध्यमों से हर जगह के लिये7,500 रुपये की राशि निकाली लेकिन निर्माण कार्य नही कराया और मौके पर कोई निर्माण सामग्री नही है।स्थानीय निवासियों ने बताया है कि सरपँच के द्वारा कुछ दलाल रखवाए गए है कुछ गाव के है कुछ गाव के बाहर के है जो पंचायत के कार्य करते है।दलालों के द्वारा जब से ग्राम पंचायत के कार्य हुए है तब यही होता रहा है अगर 10 कामो के पैसे निकलते है तो पांच ही काम होते है और सारे गुणवत्ता हीन होते है।पिछले वर्ष जो नाडेप बनाये गए थे वे धीरे धीरे चटकने लगे है और जर्जर हो रहे है।हम लोगो को नाडेप की सख्त जरूरत है क्योंकि हमारे घरों में मवेशी बहुत है जिससे गोबर कचरा बहुत होता है।हम लोग कलेक्टर महोदय से अपील करते है कि नाडेप के लिये निकाले गए रुपये की जाच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
पंचायत सचिव झलकन सिंह लोधी को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नही उठाया
