सुबह-सुबह नदी में दिखा मगरमच्छ का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप!

0
Spread the love

दमोह रेंज के खर्रा घाट बड़े पुल के पास व्यारमा नदी पर बने स्टॉप डैम में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने ओवरफ्लो की सतह पर एक मृत मगरमच्छ का शव बहता हुआ देखा।

मगरमच्छ का शव दिखाई देते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमोह रेंजर विक्रम चौधरी सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

रेंजर विक्रम चौधरी के मुताबिक, मगरमच्छ का शव नदी में बहते हुए स्टॉप डैम तक पहुंचा है। प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

वन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम के साथ सैंपलिंग भी की जा रही है और पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जारी है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—मगरमच्छ की मौत आखिर कैसे हुई? इसका खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!