बिसनाखेड़ी में मनाई गई शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती

0
Spread the love

युवाओं से वीर क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

झलौन/बिसनाखेड़ी। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा सेक्टर सर्रा के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम बिसनाखेड़ी में रात्रि 8 बजे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठजनों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में जगन्नाथ पटेल, रामजी यादव, आनंद यादव, हल्ले ठाकुर एवं रामलाल यादव ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

उद्बोधन की कड़ी में भोला यादव ने कहा कि आज देशवासी जिन स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं, उसके पीछे देश के वीर क्रांतिकारियों का त्याग, साहस और पराक्रम रहा है। वहीं मुलायम पटेल ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड का उनके बाल मन पर गहरा प्रभाव पड़ा था।

अतिथि शिक्षक गोविंद यादव ने कविता के माध्यम से शहीद भगत सिंह और उनकी माता के बीच के भावनात्मक प्रसंग को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह तेकाम ने भगत सिंह के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा स्वीकार कर लिया, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने से इनकार किया।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा देश के वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर युवाओं को अन्याय, अनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का मंच संचालन पुष्पेंद्र सेन ने किया। कार्यक्रम के अंत में बिसनाखेड़ी टीम प्रमुख कमल यादव ने उपस्थित सभी लोगों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी अरविंद यादव, महाराज सिंह, ससना खुर्द टीम प्रमुख सीताराम मरकाम, अजय जोगी, कृष्ण यादव, संदीप यादव, भोला यादव, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!