खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

0
Spread the love


तेंदूखेड़ा से 3 किलोमीटर दूर ग्राम बम्होरी की घटना, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम बम्होरी में सोमवार को खेत में करंट की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र पिता तिलक लोधी, निवासी बम्होरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र सुबह करीब 7 बजे चारा काटने के लिए खेत गया था। दोपहर करीब 1 बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत पहुंचे। वहां राजेंद्र खेत में अचेत अवस्था में मिला। परिजनों द्वारा उसे तत्काल तेंदूखेड़ा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक के खेत में मोटर पंप का विद्युत कनेक्शन था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसी विद्युत कनेक्शन की चपेट में आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया और मामले को जांच में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!