संकुल स्तरीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता कार्यक्रम की प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में एक दिवसीय संकुल स्तरीय विज्ञान वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तेंदूखेड़ा तेजगढ़ जबेरा के कुल 64 भैया बहनों द्वारा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें समिति सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया यह प्रतियोगिता भैया बहनों की विज्ञान एवं गणित के स्तर को बढ़ाने के लिए आयोजित कराई जाती है जिसमें भैया बहनों का समग्र विकास हो सके प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री परम सिंह ठाकुर व्यवस्थापक श्री विवेक कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सोनी सदस्य के सी सेन, वीरेंद्र ठाकुर, पी एल अहिरवार, राकेश तिवारी, श्री पाल यादव सहित अन्य समिति सदस्यों द्वारा पुरुस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विद्यालय 25 भैया बहनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम के प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह घोसी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एवं प्रतियोगिता परिणाम घोषित किया प्रतियोगिता के अंत में भैया बहनों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं विभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की समिति द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य का सहयोग रहा।
