समनापुर में मनाया गया 169वां राजा शंकर शाह–कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस

तेंदूखेड़ा। ब्लॉक तेंदूखेड़ा के ग्राम समनापुर में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा के तत्वावधान में अमर शहीद एवं 1857 के क्रांतिकारी राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों के बलिदान, शौर्य और पराक्रम को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम समनापुर में नशामुक्ति जनजागरण रैली से हुई। संगठन के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने रैली में भाग लिया। रैली में राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के जयकारे लगाए गए। रैली ग्राम के प्रमुख मार्गों एवं स्थानों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची।

आयोजन स्थल पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, कुमकुम तिलक एवं माल्यार्पण किया गया। संगठन अध्यक्ष राजेश सिंह एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह तेकाम द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष सुजान सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता पाल, डॉ. धीरज सिंह, फूल सिंह, सरपंच द्वारका सिंह, जामुन सरपंच योगेंद्र तेकाम, समनापुर सरपंच इमरत यादव, बर्दघटी सरपंच धन सिंह, राजा मुकेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश यादव एवं पूर्व सरपंच मुन्ना पाल सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन अनूप सिंह, ब्लॉक सचिव भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन अध्यक्ष राजेश सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
