तेजगढ़ में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

0
Spread the love

धनकुमार विश्वकर्मा

भास्कर न्यूज हर्रई तेजगढ़। जिले के तेंदूखेड़ा जनपद सहित तेजगढ़ नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर हवन-पूजन और महाआरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए।

दमोह जिले के तेजगढ़ से 2 किलोमीटर दूर ग्राम पतलोनी में भी भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर हवन-पूजन कर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की।

ग्राम पतलोनी के शारदा माता मंदिर प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा जी का मंदिर बनकर तैयार हो गया है, जल्द ही मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है।

इसी तरह खर्राघाट, तेंदूखेड़ा सहित क्षेत्र के कई ग्रामों में भी विश्वकर्मा जयंती पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!