8 माह से आंगनवाड़ी सहायिका ओ को वेतन ना मिलने से भगवती मानव कल्याण संगठन ने दिया आवेदन

0
Spread the love

आंगनवाड़ी सहायिकाओं को आठ माह से वेतन नहीं, एसडीएम को सौंपा आठ माह से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। वेतन नहीं मिलने से सहायिकाओं के सामने परिवार के भरण-पोषण को लेकर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समस्या को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तेंदूखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर वेतन शीघ्र जारी कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि आंगनवाड़ी सहायिकाएं नियुक्ति के बाद से लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन करीब आठ माह बीत जाने के बावजूद उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। सहायिकाओं का आरोप है कि परियोजना कार्यालय के अधिकारियों द्वारा लगातार उन्हें वेतन जल्द जारी होने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि सहायिकाओं से आईडी वेंडर बनवाने के नाम पर बाबू द्वारा 2 हजार रुपये लिए गए थे, लेकिन अभी तक उनकी वेंडर आईडी नहीं बनाई गई है। सहायिकाओं का कहना है कि आईडी नहीं बनने के कारण वेतन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

संगठन ने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आंगनवाड़ी सहायिकाओं का लंबित वेतन शीघ्र दिलाने की कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन 8 सितंबर 2026 को सौंपा गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!