कुलुआ में अवैध बिजली कनेक्शनों की शिकायत, ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता को सौंपा आवेदन

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा की ग्राम पंचायत कुलुआ में अवैध तरीके से बिजली उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता हर्रई-तेजगढ़ को आवेदन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बड़ी संख्या में लोग अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जिससे नियमित कनेक्शनधारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोग बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। आरोप है कि नियमित कनेक्शनधारियों की डोरी निकाल दी जाती है। जब इस संबंध में अवैध कनेक्शन का उपयोग करने वालों को समझाने का प्रयास किया जाता है तो कथित रूप से गाली-गलौज एवं दबंगई की जाती है, जिससे ग्रामीणों में परेशानी बनी हुई है।

आवेदक मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि बिजली कर्मचारियों द्वारा उनकी पत्नी से धोखे से ओटीपी लेकर शिकायत बंद करवा दी गई। मोहन सिंह के अनुसार उन्होंने शिकायत को दोबारा शुरू कराया, लेकिन इसके बाद भी उन पर शिकायत बंद कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि बिना समस्या का निराकरण किए शिकायत बंद करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता से मांग की है कि ग्राम कुलगुवा में बिजली कनेक्शनों की जांच कर अवैध कनेक्शनों को बंद कराया जाए तथा नियम विरुद्ध बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमित कनेक्शनधारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

आवेदन पर मोहन सिंह, नेपाल सिंह, गुलाब सिंह एवं मदन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के नाम दर्ज हैं। आवेदन दिनांक 8 सितंबर 2026 का है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!