हर्रई सिंगौरगढ़ में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपियों पर कार्यवाही

0
Spread the love

धनकुमार विष्वकर्मा हर्रईतेजगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में थाना तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम हर्रई सिंगौरगढ़ में विभाग ने छापामार कार्रवाई कर तीन लोगों को अवैध मदिरा के साथ पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02/09/2026 को अवैध शराब बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायत की जांच के लिए वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन मय स्टॉफ के साथ ग्राम हरई सिंगौरगढ़ पहुंचे।

मौके पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने के बाद उनके द्वारा बताए गए व्यक्तियों की समक्ष गवाहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपीयों के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त की गई।

जप्ती के आधार पर तीन आरोपियों –

  1. आनंद जैन पिता परमलाल जैन
  2. सुरेश अहिरवार पिता मत्थू अहिरवार
  3. राजू वंशल पिता खलक वंशल
    सभी निवासी ग्राम हरई सिंगौरगढ़, थाना तेजगढ़, जिला दमोह के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!