तेजगढ़-कंसा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कार सड़क से नीचे उतरी, परिवार सुरक्षित धन कुमार विष्वकर्मा

0
Spread the love

हर्रई तेजगढ़।जिले के तेजगढ़ और कंसा के बीच बादीपुरा से जरारी जा रहे ठाकुर समाज के एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि कार में सवार पति-पत्नी और बच्चे सभी सुरक्षित हैं, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर तेजगढ़ थाना क्षेत्र के कंसा पुल के पास हुई। बादीपुरा निवासी ठाकुर समाज के लोग एक निजी कार से जरारी जा रहे थे। कंसा पुल के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नीचे उतर गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर तेजगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची।

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि कंसा पुल के पास मोड़ होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं,।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!