युवाओं की पहल से ग्राम सेहरी में श्रमदान कर साफ हुआ कीचड़युक्त मार्ग

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। ब्लॉक तेंदूखेड़ा के ग्राम सेहरी में लगातार कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए गांव के युवाओं ने पहल करते हुए स्वयं श्रमदान कर मार्ग की सफाई करने का निर्णय लिया।

युवाओं ने एकजुट होकर रास्ते में जमा कीचड़ हटाया और ट्रैक्टर की सहायता से मार्ग को समतल कर आवागमन योग्य बनाया। युवाओं के इस प्रयास में अन्य ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

श्रमदान कार्य में अरविंद तेकाम, रेवाराम मरावी, रमन, देवांश, नीलेश, मोंटू, साहिल, पुष्पेंद्र, हेमराज सहित अन्य ग्रामीणों ने योगदान दिया।

ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी भी जरूरी है। युवाओं ने श्रमदान के माध्यम से न केवल रास्ते को सुगम बनाया, बल्कि स्वच्छता और सामुदायिक सहयोग का संदेश भी दिया।

ग्राम सेहरी के युवाओं और सहयोग करने वाले ग्रामीणों का यह प्रयास गांव में सामूहिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच की मिसाल बनकर सामने आया है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!