तेंदूखेड़ा में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जाएंगे संभाग स्तर पर

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। नगर के इंडियन पब्लिक स्कूल में रविवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दमोह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 20 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन योगासना समिति दमोह के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामकुमार परस्ते शिक्षक की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने अनुशासन और एकाग्रता के साथ विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। प्रत्येक प्रतिभागी से पांच-पांच आसन करवाए गए, जिनके आधार पर उनके प्रदर्शन के निर्णायक खुशबू ताम्रकार(दमोह), शुभेंद्र प्रताप सिंह राजपूत (सागर), एवं विजय अहिरवाल (सागर) ने किया मूल्यांकन किया गया।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। मेडल प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को अब संभाग स्तर की योग प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी जैन,पूनम साहू एवं एस.के. साहू सर मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया और योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

योग से शारीरिक और मानसिक विकास

आयोजकों ने कहा कि योग केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है। नियमित योग करने से बच्चों में शारीरिक क्षमता के साथ एकाग्रता, अनुशासन और मानसिक संतुलन का विकास होता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मंच मिला है।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संभाग स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर दमोह योगासना संगठन के अध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सीमा पाल, सचिव अनूप सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह तेकाम, उपकोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह धुर्वे, सदस्य अजय जोगी, सौरभ सेन एवं मीडिया से धर्मेंद्र पाल की विशेष उपस्थिति रही।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!