तेज बारिश से बढ़ा गुरैया नदी का जलस्तर, खेर माता मंदिर की बढ़ी प्राकृतिक सुंदरता

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। बीती रात हुई तेज बारिश के बाद गुरैया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सावन माह के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश के चलते जंगलों, पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों से बहकर पानी नदी-नालों में पहुंच रहा है, जिससे जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

गुरैया नदी में भी पानी की आवक बढ़ने से नदी का स्वरूप मनमोहक हो गया है। नदी के किनारे स्थित खेर माता मंदिर के आसपास पानी का प्रवाह बढ़ने से यहां की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर उठी है। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर खेर माता मंदिर पहुंच रहे हैं और नदी के बढ़े जलस्तर व प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं।

घाट किनारे मौजूद लोगों ने बताया कि इस सीजन में पहली बार गुरैया नदी का जलस्तर इतना बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। नदी के बहाव में अभी भी तेजी बनी हुई है और पानी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।

वहीं, लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दे रही है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से खरीफ फसलों को बारिश का लाभ मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से जहां नदी-नालों में पानी आया है, वहीं खेती-किसानी के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!