तेंदूखेड़ा में नाले में घुसी डायल 112,बड़ा हादसा टला

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। नगरीय क्षेत्र में शनिवार सुबह डायल 112 वाहन सड़क से उतरकर करीब तीन फीट गहरे नाले में जा घुसा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान क्षेत्र में डायल 112 की सेवा भी प्रभावित रही।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गौशाला मार्ग पर डायल 112 वाहन सड़क से उतरकर नाले में फंस गया। वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रयास के दौरान वाहन और अधिक नाले में धंस गया। गनीमत रही कि नाले से लगी दीवार के कारण वाहन पलटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बारिश के बीच वाहन को निकालने के प्रयास काफी देर तक चलते रहे। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कावड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी वाहन को नाले में फंसा देखा और उसे बाहर निकालने में मदद की।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!