बटियागढ़ विकासखंड की तीन उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन की प्रक्रिया की अवधि बढ़ा दी गई है अब 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, पात्र संस्थाएं राशन मित्र पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगी आवेदन

दमोह : 17 अगस्त 2026
जिले के बटियागढ़ विकासखंड अंतर्गत तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कि गई थी जिसके आवेदन 03 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे जिनके आवेदन करने कि अवधि 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बटियागढ विकासखंड की मगरोन, घूघस, खमरिया उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पथरिया ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2015 के तहत आवेदन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के राशन मित्र पोर्टल http://rationmitra.nic.in/newshop के माध्यम से किए जा रहे हैं। म.प्र. सहकारी सोसाईटी अधिनियम 1960 के अतंर्गत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहुप्रयोजन सोसायटी, महिला स्व-सहायता समूह, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के आवेदन पात्र हैं । पात्र संस्थाएं शासकीय उचित मूल्य की दुकान खमरिया, मगरोन, घूघस के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
