जिले में 24.9 इंच वर्षा दर्ज

दमोह : 17 अगस्त 2026
जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 633.4 मि.मी. अर्थात 24.9 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 220.9 मि.मी. अर्थात 08.7 इंच कम है। इसी अवधि में गत वर्ष 854.3 मि.मी. अर्थात 33.6 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा पटेरा में 953.4 मि.मी. दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख अधीक्षक ने बताया अभी तक जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 506 मि.मी., हटा 716.4 मि.मी., जबेरा में 475 मि.मी. पथरिया 736 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 548.6 मि.मी, बटियागढ़ 499 मि.मी. तथा पटेरा में 553.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
दैनिक वर्षा के तहत जिले में 14.7 मि.मी. अर्थात 0.5 इंच वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान वर्षामापी केन्द्र दमोह में 8.0 मि.मी., हटा में 1.6 मि.मी., जबेरा में 28 मि.मी. पथरिया 16 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 5.4 मि.मी.,बटियागढ़ 35 मि.मी. तथा पटेरा में 9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
