अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं-राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

0
Spread the love

सही दिशा में कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय, अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो-सांसद दमोह राहुल लोधी

रानी जी से प्रेरणा लेकर हमें देश की आन बान शान के लिए समर्पित रहना चाहिए-विधायक हटा उमादेवी खटीक

अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195 वी जन्म जयंती पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

गरिमामय पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं। मैं वीरांगना रानी अवंतीबाई के इस कार्यक्रम को नमन करता हूँ, हमने तिरंगा यात्रा भी निकाली है, हमने घर-घर तिरंगा भी फहराया है इस संकल्प के साथ फहराया कि हम अपने अमर शहीदों को याद करेंगे। चाहे चन्द्र शेखर आजाद हों, चाहे अवंती बाई हों, चाहे रानी दुर्गावती हों, चाहे झलकारी बाई हों ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण इस देश में देखने को मिलते हैं। जिसमें वीरांगनाओं ने हमारे अमर शहीदों ने जब-जब देश पर आताताइयों ने आक्रमण किया, तब-तब देश के अमर शहीदों ने वीरांगनाओं ने आताताइयों के दांत खट्टे करने का काम किया है। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज स्थानीय जटाशंकर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल पर जिला लोधी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।

            संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा” और यह भी कहा गया की “तुमने दिया देश को जीवन, देश तुम्हें क्या देगा अपनी आग तेज रखने को नाम तुम्हारा लेगा”। कहीं ना कहीं हम अवंती बाई का नाम लेते हैं तो हमारे दिलों में देश भक्ति की ज्वाला धधकती है और उनसे प्रेरणा लेकर हम देश समाज और राष्ट्र के लिये काम करने उद्धत होते हैं।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा वीरांगना का पराक्रम बड़ा प्रचंड पराक्रम था, यह पराक्रम मात्र 26 वर्ष में करके दिखाया है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया यह जानते हुये भी वाडिंगटन को प्राण देना खतरे से खाली नहीं, जब वाडिंगटन ने प्राण की भीख मांगी तो रानी ने उसे प्राणों की भीख दी। बाद में फिर वाडिंगटन बड़ी सेना लेकर आया और फिर से रानी पर हमला किया। उन्होंने कहा इस मंच के माध्यम से समाज के सभी बंधुओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अथवा परोक्ष रूप से इस कार्यक्रम का सफल बनाने का काम किया है। समाज के उन सभी बंधुओं का में आभार प्रकट करता हूं।

उन्होंने कहा यह कार्यक्रम किसी का व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं है, कार्यक्रम अच्छे से होना चाहिये यह दायित्व मैं निभा रहा हूं। हम अपने अमर शहीदों को याद कर रहे हैं, और शहीदों को याद करके अपने गौरव को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वीरांगना रानी अवंती बाई का कार्यक्रम से हमने देखा कि किस प्रकार से वीरांगना ने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया इस नशा मुक्ति नाट्य कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाने वालों को मैं बधाई देता हूं।

            सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा यदि सही दिशा में हम कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय हैं। हमें समाज की चिंता करनी होगी अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी का जन्मदिवस और बलिदान दिवस प्रत्येक गांव में होना चाहिए। इसके लिए नियत तिथि, समय और स्थान होना चाहिए। हर साल कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता लगातार बढ़ती जा रही हैं। श्री लोधी ने कहा प्रत्येक साल वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी जी का बलिदान और जन्मदिवस नये-नये स्वरूप में देखने को मिलेगा।

            सांसद श्री लोधी ने कहा वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी जी की जिले में दो प्रतिमाएं स्थापित हैं पहली जटाशंकर और दूसरी नोहटा में स्थापित हैं। जन्मोत्सव का कार्यक्रम जिले स्तर पर किया जायेगा और बलिदान दिवस का कार्यक्रम नोहटा में किया जाता हैं। ऐसा क्रम लगातार बना हुआ हैं। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में पिछले एक माह से आयोजन समिति लगी हुई हैं।

            विधायक हटा उमा देवी खटीक ने अपनी बात रानी अवंती बाई के जयकारों के साथ शुरू करते हुए कहा आज प्रस्तुति के माध्यम से रानी अवंती बाई के जीवन परिचय के बारे में सुना और जाना गदगद हो गया वास्तव में महिला को ऐसी प्रेरणा से सबक लेना चाहिए और अपने देश की आन-बान शान के लिए हमेशा के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बहुत-बहुत अभिनंदन करती हूँ जिन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ कर अपने साम्राज्य से भगाया। उन्होंने रानी अवंती बाई लोधी और अंग्रेज राजा के बीच हुए एक व्याख्या पर विस्तार से अपनी बात रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा वीरांगना अवंती बाई ने अपने जीवन में शौर्य और वीरता का परिचय दिया, वहीं रानी ने मार्मिकता भी दिखाई, रानी के दिल में कहीं ना कहीं मार्मिकता और ममता भरी हुई हैं।

            अध्यक्ष भाव सिंह लोधी ने कहा कि समाज के लोगो ने मुझे अध्यक्ष बनाया है, मैने भी समाज के लोगो को वचन दिया था कि मैं समाज के लिये कार्य करूंगा न कि किसी पार्टी के लिये और यह भी कहा कि मेरा कार्य लोधी समाज तक ही सीमित नहीं रहेगा मैं सभी समाज के लिये कार्य करूंगा। वीरांगना अवन्ती बाई ने लड़ाई सिर्फ एक समाज के लिये नहीं सर्वसमाज के लिये लड़ी थी सभी समाज के लोग उनकी सेना में थे, इसलिये मैं रानी अवंती बाई के पद चिन्हों पर चलकर मुझे जहाँ भी लगता कि किसी को मदद की जरूरत है चाहे वह किसी भी समाज या वर्ग का हो मैं मदद करता हूँ।

            भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा आयोजन समिति को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने रानी अवंती बाई को सर्व समाज का बना दिया हैं। वीरांगना रानी अवंती बाई सिर्फ लोधी समाज की नहीं सर्व समाज की थी। रानी आदिवासियों के लिए लड़ी, सर्व समाज के लिए लड़ी, हम सब की गौरव की प्रतीक थी और प्रतीक है और रहेगी। उन्होंने कहा रानी अवंती बाई के जीवन से एक चीज और यह तय होती है कि इस देश के गौरवशाली इतिहास में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी।

            दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि बहुत ही सुंदर आयोजन जिसमें सभी समाज और विभिन्न विचारधारा के लोग ऐसी जगह एकत्रित हो जाते है तो यह मान लिया जाता है कि हम जिस को याद करने आये है उसके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा अपने राज्य और देश की आन बान शान के लिये किस प्रकार बलिदान दिया जाता है वह रानी अवंती बाई से सीखने की आवश्यकता है, अवंती बाई का जीवन चरित्र हमको उस माध्यम से समझने और देखने को मिला, बहुत सी चीजे जो अज्ञात थी वही पता थी उन चीजो पर हम लोगो को जानकारी भी मिली।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटेल ने वीरांगना रानी अवंती बाई के चरणों में शत-शत नमन करते हुए मैं पार्टी की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और नमन करता हूँ। जो समृद्ध मंच दिख रहा है। अगर हमारे पूर्वजों ने बलिदान नहीं दिया होता, आज ऐसा समृद्ध मंच नहीं दिखता।

            कार्यक्रम के सह सयोंजक सतेन्द्र सिंह लोधी ने कहा आज वीरांगना रानी अवंती बाई जी की जयंती कार्यक्रम में बहुत ही भव्य कार्यक्रम रहा। मैं सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूँ कि जिले के हर एक गाँव से लोगों ने आज माँ अवंती बाई जी की जयंती मनाने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए। स्पेशली मातृशक्ति का बहुत-बहुत धन्यवाद। जितने भी हमारे कार्यकर्ता, देवतुल्य कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पिछले 1 महीने से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, जिनकी बदौलत एक बहुत सफल कार्यक्रम यह संभव हुआ है। सर्व समाज के अध्यक्ष, हमारे सभी जनप्रतिनिधि पूर्व, वर्तमान, सभी लोगों ने मंच की शोभा बढ़ाई।

इन्होंने भी रखें विचार

            इसी क्रम में पूर्व विधायक प्रताप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र दुबे, जनपद अध्यक्ष दमोह प्रीति कमल ठाकुर, जय सिंह कड़ोप्पा, ब्रजेन्द्र सिंह राव, सतेन्द्र सिंह लोधी, सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

            इस अवसर समाज के विभिन्न क्षैत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इसमें प्रतिभावन छात्रों का भी सम्मान किया गया।

क्रान्ति-ज्वाला किताब का हुआ विमोचन

            इस अवसर पर वीरांगना रानी अवन्ती बाई की र्शोर्य गाथा पुस्तक “क्रान्ति ज्वाला” का विमोचन प्रदेश के मंत्री श्री धर्मेन्द्र लोधी, सांसद राहुल सिंह और अतिथियों द्वारा किया गया।

निकली तिरंगा यात्रा

            अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा राज्यमंत्री श्री लोधी और सांसद श्री लोधी की अगुवाई में तहसील मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल जटाशंकर पहुँची जहां रानी के मूर्ती पर राज्यमंत्री श्री लोधी, सांसद श्री लोधी, विधायक हटा श्रीमती खटीक सहित अन्य अतिथियों और जन-प्रतिनिधियों ने माला पहनाई। इसके उपरांत मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

नोहटा में रानी की मूर्ती पर राज्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

            आज प्रात: राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा में तेज बरसते पानी में वीरागंना रानी अवंती बाई लोधी की मूर्ती पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत यहां से रैली दमोह के लिए रवानी हुई। बरसते पानी में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा रैली निकली, जिसकी अगुवाई राज्यमंत्री स्वंय कर रहे थे।

ये रहे मौजूद

            राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, विधायक हटा उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटेल, लोकेन्द्र पटेल (लकी भैया), पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व विधायक अजय टण्डन, पूर्व विधायक पीएल तंतवाय, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, गौरव पटेल, साहिल सिंह, जनपद अध्यक्ष गंगा राम पटैल, जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, चटन पटेल, सतेन्द्र सिंह, नितेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह लोधी, विद्या सागर पाण्डे, ऋषि लोधी, प्रीतम सिंह लोधी, मनु मिश्रा, रतन चंद जैन, नरेन्द्र दुबे, अमर सिंह राजपूत, हाकम सिंह, उमराव सिंह, हेमा ठाकुर, कविता राय, मालती असाटी, नर्मदा सिंह एकता, वर्षा रैकवार, कपिल सोनी, ऋतु पाण्डे, अनीता सिंह, नीतू साहू, रश्मि साहू, दृगपाल ठाकुर, रूपेश सैन, नन्हे सिंह ठाकुर, राहुल जैन, तिलक सिंह, मौंटी रैकवार, कृष्णा पटेल, हरीश पटेल सहित विभिन्न समाजों के अध्यक्ष पदाधिकारीगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या मे युवा, महिलाएं मौजूद रहे।

            कार्यक्रम का संचालन पद्म सिंह, कृपाल ठाकुर, हाकम सिंह और आभार संयोजक साहिल सिहं लोधी ने व्यक्त किया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!