तेंदूखेड़ा में मासिक महाआरती का आयोजन, बड़ी संख्या में मां भक्त हुए शामिल

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। भगवती मानव कल्याण संगठन के निर्देशन में प्रतिमाह की भांति तृतीय रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण तेंदूखेड़ा में मासिक महाआरती क्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नए मां भक्त शामिल हुए।

मां भक्तों ने मां गुरुवर के जयकारों के साथ दिव्य महाआरती संपन्न की। आरती के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संगठन की विचारधारा एवं धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा के उद्देश्यों से अवगत कराया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा, “अपने चरित्र से ही अपना चित्रण होता है।” उन्होंने मां भक्तों से अपने आचरण एवं चरित्र को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष रामकुमार परस्ते ने कहा कि जिस युग में परमपूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का अवतरण हुआ और इसी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ, यह सौभाग्य की बात है। ऐसा अवसर दोबारा प्राप्त नहीं होगा, इसलिए सभी को इस विचारधारा से जुड़कर मानवता के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।

चिंतन के क्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता पाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना यादव एवं प्रचार मंत्री कुशल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मां भक्तों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन धनीराम पाल एवं ब्लॉक सचिव चतुर सिंह ने किया। अंत में सभी मां भक्तों ने शक्ति जल एवं प्रसाद प्राप्त किया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!