लकड़ियां निकालते समय जहरीले सांप ने डसा, 60 वर्षीय महिला की मौत

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा | तारादेही थाना क्षेत्र के ग्राम चंदना में रविवार दोपहर जहरीले सांप के काटने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन वाहन की व्यवस्था करने में जुटे रहे, जिससे अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई। तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम चंदना निवासी सूरज रानी ठाकुर (60) पत्नी गोपी सिंह ठाकुर दोपहर करीब 2 बजे घर में मवेशी बांधने वाले स्थान से लकड़ियां निकाल रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन मिलने में समय लग गया। करीब 3 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर तारादेही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!