राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई बनी जनसुविधा का प्रभावी माध्यम

0
Spread the love

नोहटा कार्यालय में 81 आवेदन प्राप्त, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ निराकरण

दमोह, 1 अगस्त। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा शनिवार को जबेरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नोहटा स्थित कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और आवेदन प्रस्तुत किए।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस बार कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से त्वरित निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों का समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बच रहे हैं तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल रही है।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि उनका संकल्प जबेरा विधानसभा को प्रदेश की नंबर-1 विधानसभा बनाना है। इसके लिए विकास कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!