नालियां जाम, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी; ग्रामीणों ने पंचायत पर लगाया लापरवाही का आरोप

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा की ग्राम पंचायत हर्रई सिंगौरगढ़ के वार्ड क्रमांक 7 में नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। महीनों से जाम पड़ी नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है, जिससे दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

वार्ड निवासी रजनीकांत विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय शिकायतें बंद कर दी जाती हैं। उनका आरोप है कि पंचायत द्वारा नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है, जबकि सफाई के नाम पर पंचायत खाते से लगातार राशि निकाली जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े गंदे हो जाते हैं और बदबू घरों तक पहुंचने से लोगों का रहना और भोजन करना भी कठिन हो गया है। कई स्थानों पर नालियां ही नहीं हैं, जिसके कारण लोगों ने मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बना लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच और सचिव को स्थिति की पूरी जानकारी होने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत से मांग की है कि वार्ड की नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए, जाम नालियों का सुधार कराया जाए तथा सफाई मद में खर्च की गई राशि की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!