जमीन हड़पने, फर्जीवाड़े और धमकी देने की शिकायत, एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

0
Spread the love

तेन्दूखेड़ा (दमोह)। ग्राम पंचायत खमरिया कलां निवासी गोपाल अहिरवार ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तेन्दूखेड़ा को आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर जमीन संबंधी फर्जीवाड़ा, सामलाती खाते की भूमि बेचने, कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आवेदन में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने पुलिस एवं पटवारी से मिलीभगत कर सामलाती खाते की भूमि का गलत तरीके से विक्रय एवं नामांतरण करा लिया। उनका कहना है कि जिस भूमि पर उनका वर्षों से कब्जा है और जहां उन्होंने पेड़-पौधे लगाए थे, उन्हें उखाड़ दिया गया तथा उनके कब्जे को हटाने का प्रयास किया गया।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि उन्होंने शारदा यादव से भूमि खरीदी थी और वर्षों से उस पर उनका कब्जा है, लेकिन कथित रूप से गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम पट्टा बनवा लिया गया। उन्होंने संबंधित पट्टे को निरस्त कर अपने नाम पट्टा जारी करने की मांग की है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पिछले छह वर्षों से उन्हें अपनी जमीन पर जाने नहीं दिया जा रहा है तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, कब्जे वाली भूमि वापस दिलाने तथा कथित फर्जी पट्टे को निरस्त करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से जांच की प्रक्रिया अपेक्षित है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!