वार्ड क्रमांक 11 के रहवासियों ने नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
Spread the love

तेन्दूखेड़ा (दमोह)। नगर परिषद तेन्दूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 11 स्थित विश्वकर्मा मंदिर वाली लाइन के रहवासियों ने जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया कि वर्तमान में नर्मदा लाइन का पानी चार से पांच दिन में एक बार ही सप्लाई किया जाता है तथा पानी देने का कोई निश्चित समय भी नहीं है। इससे वार्डवासियों को पेयजल के साथ-साथ दैनिक उपयोग के पानी के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि दूषित पानी पीने के कारण बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों में उल्टी, दस्त एवं बुखार जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

वार्डवासियों ने मांग की है कि पीने के लिए नगर परिषद की पाइपलाइन से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटे नियमित जलापूर्ति की जाए तथा अन्य उपयोग के लिए नर्मदा लाइन से भी नियमित पानी उपलब्ध कराया जाए।

ज्ञापन पर जुम्मन, मौसम, लखन, स्वाति, अबीना, राखी, अंजली, अनिल, प्रियंका, शारदा सहित समस्त वार्डवासियों के हस्ताक्षर हैं।

रहवासियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!