शासकीय कुटीर की बिक्री रोकने की मांग, जनसुनवाई में सीईओ जनपद पंचायत को दिया आवेदन

तेन्दूखेड़ा (दमोह)। जनसुनवाई में तेन्दूखेड़ा निवासी राहुल गौंड ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा को आवेदन देकर शासकीय कुटीर की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
आवेदन में शऊल गौंड ने बताया कि उनका मकान वार्ड क्रमांक 9, जनपद पंचायत के पास भटरिया रोड, मंडी के सामने स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी माता कथित रूप से उनकी एवं उनके पिता की सहमति के बिना शासकीय कुटीर को बेचने का प्रयास कर रही हैं, जबकि वे और उनका छोटा भाई उस कुटीर में निवास कर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं।
आवेदक ने जनपद पंचायत से अनुरोध किया है कि संबंधित शासकीय कुटीर पर तत्काल रोक (स्टे) लगाई जाए, ताकि उसकी बिक्री न हो सके और उनके आवास का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
राहुल गौंड ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा शासकीय कुटीर की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। फिलहाल आवेदन पर संबंधित विभाग द्वारा जांच एवं आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया अपेक्षित है।
