भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर 54 लीटर शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

0
Spread the love

तारादेही/दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी जनआंदोलन के तहत एक और कार्रवाई सामने आई है। संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर थाना तारादेही पुलिस ने ग्राम सर्रा भेसा में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की।

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6 बजे संगठन को सूचना मिली कि ग्राम सर्रा भेसा के एक घर में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही थाना तारादेही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए लगभग 54 लीटर शराब जब्त की।

पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा प्रदेशभर में नशा विरोधी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब व नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को लगातार सहयोग दिया जा रहा है। संगठन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!