उप स्वास्थ्य केंद्र सांगा में ANC क्लिनिक, टीबी स्क्रीनिंग एवं ओपीडी का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

0
Spread the love

सांगा (दमोह), 28 जुलाई 2026। उप स्वास्थ्य केंद्र सांगा में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुभा योएल के नेतृत्व में ANC क्लिनिक, टीबी स्क्रीनिंग एवं सामान्य ओपीडी का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 09 गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व जांच (ANC) की गई। इस दौरान उनका रक्तचाप (BP), वजन, हीमोग्लोबिन (Hb) एवं पेट की जांच कर आवश्यकतानुसार आयरन-फोलिक एसिड (IFA) एवं कैल्शियम की गोलियों का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को कम से कम चार ANC जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

इसी अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 07 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की गई। जिन व्यक्तियों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए, उन्हें कफ जांच के लिए रेफर किया गया।

वहीं, सामान्य ओपीडी में 18 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया तथा आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस प्रकार के नियमित स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुभा योएल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!