भारतीय शक्ति जन चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपहरण की साजिश की आशंका जताई, तेंदूखेड़ा थाने में दी शिकायत

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। भारतीय शक्ति जन चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम झलौन निवासी चंद्रप्रताप सिंह गोंड ने तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपने अपहरण और जान-माल के खतरे की आशंका जताई है।

शिकायत में चंद्रप्रताप सिंह गोंड ने आरोप लगाया है कि ग्राम झलौन में संचालित शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों के साथ उन्होंने कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन दिया था। इसके बाद शराब दुकान से जुड़े कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ साजिश रचने की बातें की जा रही हैं।

आवेदन के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित रूप से कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना कि “जैसे चंद्रप्रताप का भाई लापता है, उसी प्रकार इसका भी अपहरण होगा।” शिकायतकर्ता का दावा है कि इस बातचीत का वीडियो भी बनाया गया है।

चंद्रप्रताप सिंह गोंड ने अपनी शिकायत में आशंका व्यक्त की है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना या अपहरण जैसी वारदात हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।>

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!