देशवाडीवंशकार समाज विकास समिति की बैठक संपन्न, समाज सुधार व सामुदायिक भवन निर्माण पर हुआ मंथन

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। रविवार, दिनांक 19 जुलाई 2026 को संपूर्ण देशवाडीवंशकार समाज विकास समिति, तेंदूखेड़ा के तत्वावधान में समाज के मुखिया चौधरी दीवान पटेल (सरपंच) एवं समिति के समस्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद बेन की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं तिलक अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा समाज सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से लंबे समय से प्रस्तावित सामुदायिक भवन के शीघ्र निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया तथा इसके लिए आवश्यक प्रयास तेज करने पर सहमति बनी।

बैठक के दौरान संपूर्ण देशवाडीवंशकार समाज विकास समिति, तेंदूखेड़ा के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से नई नियुक्तियां भी की गईं। इसमें श्री प्रमोद बेन को जिला उपाध्यक्ष तथा श्री मनोज बेन को जिला सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक में जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद बेन, जिला उपाध्यक्ष (सेवानिवृत्त इंजीनियर) एम.पी. बसोरे, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्री प्रमोद बेन, जिला मंत्री श्री कन्हाई प्रसाद पतलोनी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री पन्नालाल, श्री संतोष बेन, श्री गोविंद बाबूजी, श्री मथुरा प्रसाद, श्री बबलू चौधरी, श्री राकेश चौधरी, श्री संतोष पटेल (धनेटा), श्री जगन बेन, श्री बारेलाल (कोटखेड़ा), श्री खेमचंद (चौरई), श्री सुंदर (टोरी), श्री लक्ष्मण बीडीसी, श्री धनी (घाटी), श्री राजेश, श्री सदर, श्री सोनी, श्री लक्ष्मण, श्री शंकर, श्री कृष्णा, श्री टिक्कू (पूरा) सहित बड़ी संख्या में देशवाडीवंशकार समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में समाज की एकजुटता बनाए रखने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!