मानसून की बेरुखी: एक सप्ताह से बारिश थमी, बढ़ी उमस और गर्मी; धूप से बचने गमछे का सहारा ले रहे बच्चे

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। मानसून की बेरुखी के चलते तेंदूखेड़ा सहित दमोह जिले के कई क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। लगातार बारिश थमने से मौसम में उमस और गर्मी बढ़ गई है। पहले हुई हल्की बारिश से केवल जमीन गीली हुई थी, लेकिन अब खेतों और गड्ढों में जमा पानी भी सूखने लगा है।

तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार सुबह नगर तेंदूखेड़ा में स्कूल जाते समय कई बच्चे धूप से बचने के लिए गमछे का सहारा लेते दिखाई दिए। एक ही गमछे के नीचे तीन-चार बच्चे पैदल स्कूल जाते नजर आए। यह दृश्य बढ़ती गर्मी और मानसून की बेरुखी को बयां कर रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष बारिश का मौसम होने के बावजूद सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे बारिश जैसा माहौल महसूस नहीं हो रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एक बार फिर पंखों और कूलरों का उपयोग करने लगे हैं।

वहीं किसानों की चिंता भी लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई प्रभावित होगी, जिससे खरीफ फसल पर संकट गहरा सकता है। किसानों ने समय पर बारिश होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!