नशा विरोधी अभियान में भगवती मानव कल्याण संगठन की कार्रवाई, एक पेटी अवैध शराब पकड़ाई

तेंदूखेड़ा (दमोह)। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा के कार्यकर्ताओं ने नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को एक पेटी देसी शराब के साथ पकड़वाया।
संगठन के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर तेंदूखेड़ा में जैन मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध व्यक्ति को होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक MP34ZH 0274 से अवैध शराब ले जाते हुए देखा। सूचना के अनुसार उसके पास 50 पाव देसी प्लेन अवैध शराब बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान लोचन लोधी, निवासी ग्राम पिंडरई के रूप में हुई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल तेंदूखेड़ा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है और अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
