वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष, 9 जुलाई तक वेतन नहीं मिलने पर 10 जुलाई से टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवाएं बंद करने की चेतावनी

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा/दमोह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) दमोह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी तेंदूखेड़ा के माध्यम से भेजा गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन 8 जुलाई 2026 तक उनका वेतन आहरित नहीं किया गया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को बैंक की ईएमआई, बच्चों की स्कूल फीस, प्रवेश शुल्क तथा अन्य पारिवारिक खर्चों के भुगतान में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि उनका वेतन तत्काल जारी किया जाए ताकि उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 9 जुलाई 2026 तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो 10 जुलाई 2026 से टीकाकरण कार्य सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी:
शकीला, पूजा शर्मा, राम पटेल, गेंदा देवी अहिरवार, बबले चक्रवर्ती, अर्पिता रैकवार, कंदना साहू, बसोरी सिंह ठाकुर, रविराम अहिरवार, लक्ष्मी पनिका, विनीता गौड़, नेहा यादव, कृष्णा वंशकार, मालती सीमान, मैल ठाकुर, शिवमसी धुर्वे, कोर्ति खटीक तथा मिथलेश एवं अन्य कर्मचारि मौजूद रहे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों