तेज बारिश और गर्जन से मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। गुरुवार को हुई तेज बारिश और गर्जन के बीच नगर के वार्ड क्रमांक 11 में एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 11 निवासी इदरीश खान के मकान का छज्जा दोपहर के समय तेज बारिश और गर्जन के दौरान अचानक टूटकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से मकान के सामने से गुजर रहे बिजली के तार भी टूटकर नीचे आ गिरे, जिससे पूरे घर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही तेज बारिश और गर्जन के कारण मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना के समय यदि कोई व्यक्ति छज्जे के नीचे मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को शीघ्र दुरुस्त कराने तथा मकान को हुए नुकसान का सर्वे कर उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों