पूर्णिमा पर भेड़ाघाट में मां नर्मदा तट पर गूंजा सीताराम संकीर्तन, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान व भंडारा

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा/भेड़ाघाट। पूर्णिमा के पावन अवसर पर भेड़ाघाट धुआंधार स्थित मां नर्मदा नदी के पावन तट पर भव्य सीताराम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा चुनरी अर्पित कर दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक आयोजन के दौरान रामधुन एवं भजन-कीर्तन से पूरा नर्मदा तट भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भजन-कीर्तन मंडली में ग्राम हर्रई सिंगौरगढ़ के कलू सिंह पटेल, झुन्नी पंडा, सुंदरलाल नागदेव महाराज के पंडा सिद्धारथी, राम सिंह, पंचम सिंह, हल्के सिंह, सुंदर सिंह, हुकम सिंह सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में उपस्थित लोगों ने बताया कि सुंदरलाल नागदेव महाराज के पंडा सिद्धारथी पारंपरिक लोक आस्था के अनुसार सर्प, गुहेरा, बिच्छू सहित जहरीले जीवों के काटने पर लकड़ी से झाड़-फूंक की सेवा भी करते हैं, जिस पर क्षेत्र के अनेक लोगों की आस्था है।

आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक माह पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा के तट पर पहुंचकर रामधुन संकीर्तन एवं भक्ति कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों