स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली उपयोग में मिली 44.50 लाख की छूट

0
Spread the love

दमोह : 29 जून 2026

            कंपनी के आंकड़े अनुसार ऊर्जा विभाग दमोह के अंतर्गत स्मार्ट मीटर वाले विद्युत उपभोक्ताओं को कंपनी के प्रचलित नियमों के तहत विद्युत देयकों में 44.50 लाख की छूट प्राप्त हुई है।          प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उपयोग में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को उनके विद्युत देयकों में कंपनी द्वारा नियमानुसार 20 प्रतिशत की छूट दी गई है। तदनुसार दमोह वृत्त के कुल 100250 पात्र उपभोक्ताओं को माह जून के विद्युत देयको में कुल रू 44.50 लाख की बचत हुई है।

                        अधीक्षण अभियंता अमित चौहान द्वारा बताया गया कि कंपनी द्वारा पूर्व में स्थापित नार्मल मीटरों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी, अब स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा यह सुविधा दी जा रही है। प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली के उपयोग में टेरिफ में छूट दी जा रही है, यह सुविधा प्रत्येक माह स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को नियमानुसार प्राप्त होगी। इसका उद्देश्य है कि विद्युत का सही समय पर उपयोग किया जाये, इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों