एकलव्य विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग एवं ध्यान का आयोजन

0
Spread the love

दमोह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रेड क्रॉस, एनईपी सारथी, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

11 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर, मध्यप्रदेश शासन एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 6 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया तथा ध्यान लगाकर विश्व कल्याण की कामना की।

यह आयोजन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया के नेतृत्व तथा कुलगुरु प्रो. डॉ. पवन कुमार जैन एवं कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कपिल कुमार साहू ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान अंग संचालन, हस्त उत्तानासन, हस्त पादासन, हलासन, मकरासन, वृक्षासन, धनुरासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, उज्जायी एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समाज में योग एवं ध्यान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने “नो ड्रग्स” की मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर कला एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. आर.सी. जैन, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी, एनएसएस अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. रमाकांत त्रिपाठी, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुभाष वर्मा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी एवं प्रह्लाद राय सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, विद्यार्थी, शोधार्थी, कैडेट्स एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों