सरस्वती शिशु मंदिर तेंदूखेड़ा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कराया गया योग एवं सूर्य नमस्कार

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। सरस्वती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर तेंदूखेड़ा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल संस्था एवं विद्यालय समिति के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ योगाचार्य सुनील कुमार खरे एवं विद्यालय समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित आचार्यों, दीदियों तथा पूर्व छात्रों को विभिन्न योगासन एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिदिन योग एवं व्यायाम करने का आग्रह किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!