समान खपत पर अलग-अलग बिल, उपभोक्ता ने एसडीएम से की जांच और कार्रवाई की मांग

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। ग्राम मोहरा निवासी एक विद्युत उपभोक्ता ने समान विद्युत खपत होने के बावजूद अलग-अलग बिल राशि, फिक्स चार्ज एवं शासकीय सब्सिडी में भारी अंतर का आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तेंदूखेड़ा को शिकायत सौंपकर जांच एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम मोहरा निवासी सुरतार सिंह लोधी ने बताया कि उनका विद्युत उपभोक्ता क्रमांक 1172011441 है। पूर्व में उनके बिजली बिल सामान्यतः ₹200 से ₹300 के बीच आते थे, लेकिन पिछले तीन माह के बिलों में काफी अंतर देखने को मिला है।

शिकायत के अनुसार मार्च माह में लगभग 140 यूनिट खपत पर ₹95 का बिल जारी किया गया, जिसमें ₹62.52 फिक्स चार्ज तथा ₹179 की शासकीय सब्सिडी दर्शाई गई। वहीं अप्रैल माह में 150 यूनिट खपत पर ₹387 का बिल दिया गया, जिसमें ₹111 फिक्स चार्ज और ₹584.82 की सब्सिडी प्रदर्शित की गई। इसके विपरीत मई माह में समान 150 यूनिट खपत होने के बावजूद ₹1107 का बिल जारी किया गया, जिसमें ₹252 फिक्स चार्ज लगाया गया तथा किसी प्रकार की शासकीय सब्सिडी नहीं दी गई।

उपभोक्ता का कहना है कि समान खपत होने के बावजूद बिल राशि, फिक्स चार्ज एवं सब्सिडी में इतना बड़ा अंतर समझ से परे है और इससे विद्युत बिल तैयार करने में गंभीर त्रुटि या लापरवाही की आशंका उत्पन्न होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति से गरीब उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

सुरतार सिंह लोधी ने एसडीएम से मांग की है कि मार्च, अप्रैल एवं मई माह के बिलों की विस्तृत जांच कराई जाए, मई माह में सब्सिडी नहीं मिलने के कारण स्पष्ट किए जाएं तथा गलत अथवा बढ़े हुए बिल को संशोधित कर वास्तविक देय राशि निर्धारित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर कनिष्ठ अभियंता शिवदयाल अहिरवार, की भूमिका की जांच कर नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को राहत मिल पाती है या नहीं।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!