विश्व पर्यावरण दिवस पर आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय गौशाला में हुआ भव्य वृक्षारोपण

महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में लगाए गए पौधे
तेंदूखेड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय गौशाला परिसर में प्रकृति संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज एवं बंटी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एसडीएम सी.जी. गोस्वामी, तहसीलदार विवेक व्यास एवं वन विभाग के रेंजर श्रेयांश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस दौरान संसद प्रतिनिधि मूरत सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव, गजराज यादव एवं गौशाला अध्यक्ष संजय जैन ने भी सहभागिता करते हुए इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश प्यासी, अभिषेक मोदी, मदन नामदेव, महामंत्री अरविंद मोदी एवं अमरचंद जैन का विशेष सहयोग रहा। वहीं कोषाध्यक्ष कुलदीप मोदी, सत्यम जैन, ऋतु जैन, सुनीला जैन, राजकुमार जैन एवं सतेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यासमय पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं एवं आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय गौशाला के समस्त कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए धरती मां के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जीवन के प्रत्येक विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश देने वाला साबित हुआ।
