जबलपुर से लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, खड़े डंपर से टकराई बाइक

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा/दमोह। जबलपुर से अपने गांव लौट रहे एक वृद्ध की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात तेंदूखेड़ा रोड स्थित चौधरी वेयर हाउस के पास हुआ, जहां युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धनगौर निवासी कोमल पाल शनिवार 23 मई की रात जबलपुर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे चौधरी वेयर हाउस के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मालवाहक डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद लगभग 11 बजे ग्राम धनगौर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल हुए।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!